
शम्मी कपूर 60 के दशक में डांस के बादशाह रहे। संगीत प्रेमियों का भी एक बड़ा वर्ग शम्मी कपूर का प्रशंसक है क्योंकि 50 और 60 के दशक के अधिकांश हिट गाने उन्हीं के थे और दिग्गज गायक मोहम्मद रफी ने इस स्टाइलिश अभिनेता के लिए अनगिनत शानदार गाने गाए थे।
बॉलीवुड के पहले डांसिंग हीरो कपूर अपनी फिल्मों के हर गाने की रिकॉर्डिंग के समय मौजूद रहने को लेकर बेहद सतर्क रहते थे। वे रफी से कुछ शब्दों पर ज़ोर देने या कुछ वाक्यांशों को एक विशेष तरीके से गाने के लिए कहते थे ताकि जब कपूर उन्हें पर्दे पर प्रस्तुत करें, तो उनके अभिनय और गाने के बीच एक सहज सामंजस्य स्थापित हो सके।
अगर मोहम्मद रफी साहब का योगदान न होता, तो शम्मी कपूर वो शम्मी कपूर नहीं होते जिन्हें हम सब जानते और प्यार करते हैं। रफी साहब न सिर्फ उनके प्यारे दोस्त थे, बल्कि मानो उनके पर्सनैलिटी, उनकी ‘आवाज’ बन गए थे। आज भी अभिनेता उनके इस योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

रफी साहब की गायन क्षमता, उनकी बहुमुखी प्रतिभा, और अपनी आवाज को मनचाहे ढंग से ढालने की उनकी काबिलियत – ये सभी उनकी जानी-मानी खूबियां हैं; लेकिन जैसा कि शम्मी कपूर खुद कहते हैं, रफी साहब ने उनके गानों में कुछ खास बात जोड़ दी थी।
दरअसल, रफी साहब उनकी परदे पर बनी छवि से इतने घुल-मिल गए थे कि जब शम्मी साहब रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जाकर उन्हें किसी खास लाइन को खास तरीके से गाने के लिए नहीं कहते थे, तब भी रफी साहब जानते थे कि शम्मी साहब उसे कैसे गाना चाहेंगे।
शम्मी कपूर रफी की आवाज़ को अपना मानते थे और 1980 में रफी की असामयिक मृत्यु तक अपनी हर फिल्म में उनसे ही गाने की ज़िद करते रहे। रफी ने कपूर के लिए किसी भी अन्य अभिनेता की तुलना में कहीं अधिक गाने गाए—कुल 190 गाने।
10 गानों का चुनाव करना बहुत मुश्किल है, हमने अपनी पसंद के 10 गाने चुने हैं, जो आपको भी पसंद आएंगे।ये चयन रैंडम है।
1- Lakhon hain negah men Zindagi ki raah mein sanam haseen o jawan
Film: Phir Vahi Dil Laya Hoon(1963)
Music Director: O P Nayyar
Lyricist: Majrooh Sultanpuri
Singer-Mohammad Rafi
लाखों हैं निगाह में, ज़िंदगी की राह में
सनम हसीन जवाँ
होठों में गुलाब है, आँखों में शराब है
लेकिन वो बात कहाँ
(लट है किसी की जादू का जाल
रंग डाले दिल पे किसी का जमाल) – २
तौबा ये निगाहें, के रोकती है राहें
देखो ले लेके तीर कमान
लाखों हैं निगाह में …
(जानूं ना दीवाना मैं दिल का
कौन है खयालों की मलिका) – २
भीगी भीगी रुत की छाओं तले
मान लो कहीं वो आन मिले
कैसे पहचानूँ, के नाम नहीं जानूँ
किसे ढूँढे मेरे अरमान
लाखों हैं निगाह में …
(कभी कभी वो एक मह-जबीं
डोलती है दिल के पास कहीं) – २
हैं जो यही बातें
तो होंगी मुलाकातें
कभी यहाँ नहीं तो वहाँ
हाय, लाखों हैं निगाह में …
2-Khuli Palak Mein Jhoota Gussa
Movie: Professor (1962)
Music Director: Shankar Jaikishan,
Lyricist: Shalendra
Singer(s) : Mohammad Rafi
जरा ठहरो ज़रा ठहरो
सदा मेरे दिल की ज़रा सुनते जा
खुली पालक में झूटा
गुस्सा बंद पालक में प्यार
जीना भी मुश्किल मरना भी मुश्किल
आँखों में इकरार की
झलकी होंटो में इंकार
जीना भी मुश्किल मरना भी मुश्किल
खुली पालक में झूटा
गुस्सा बंद पालक में प्यार
जीना भी मुश्किल मरना भी मुश्किल
जिस दिन से देखा तुमको
तुम लगे मुझे अपने से
और आते रहे आँखों में
और आते रहे आँखों में
एक मात्र चाहे सपने से
समझ ना आये क्या जीता
मैं और गया क्या हार
जीना भी मुश्किल मरना भी मुश्किल
खुली पालक में झूटा
गुस्सा बंद पालक में प्यार
जीना भी मुश्किल मरना भी मुश्किल
तुम प्यार छुपा के हारे
मैं प्यार जिताके हारे
अब्ब तोह सारी दुनिया पे
अब्ब तोह सारी दुनिया पे
जाहिर है हाल हमारा
पहुँच के इस मंजिल पे
लौटना अब्ब तोह है दुश्वार
जीना भी मुश्किल मरना भी मुश्किल.
3-Deewana Mujhsa Nahin
Film: Teesri Manzil (1966)
Music Director: R D Burman
Lyricist: Majrooh Sultanpuri
Singer(s) Mohammad Rafi
दीवाना मुझ सा नहीं इस अम्बर के नीचे -२
आगे है क़ातिल मेरा और मैं पीछे-पीछे
दीवाना मुझ सा …
पाया है दुश्मन को जब से प्यार के क़ाबिल
तब से ये आलम है रस्ता याद न मंज़िल
नींद में जैसे चलता है कोई चलना यूँ ही आँखें मींचे
दीवाना मुझ सा …
हमने भी रख दी हैं कल पे कल की बातें -२
जीवन का हासिल हैं पल दो पल की बातें
दो ही घड़ी का साथ रहेगा करना क्या है तनहा जी के
दीवाना मुझ सा …
4-Kahin Na Kahin Dil Lagana Padega
Movie :कश्मीर की कली (1964)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: मो.रफ़ी
किसी न किसी से, कभी न कभी
कहीं न कहीं दिल लगाना पड़ेगा
एक से एक हसीं चेहरे हैं
किस किस को मैं देखूँ
किसको इनमें अपना समझूँ
संग मैं अपने ले लूँ
कोई रंगीली (रसीली), छैल-छबीली
आज मेरी ज़िन्दगी में आ के रहेगी
किसी न किसी से…
ढूँढ रहा हूँ मैं वो दुनिया
प्यार जिसे कहते हैं
कौन वो क़िस्मत वाले हैं
जो लोग वहाँ रहते हैं
मुझको मेरे दिल ले के वहीं चल
आए जहाँ हाथ कोई रेशमी आँचल
किसी न किसी से…
ऐसी नाज़ुक हो वो जिसका
शबनम मुँह धोती हो
चाँद भी सदके होता हो
जब रात को वो सोती हो
आँख शराबी, गाल गुलाबी
प्यार से सँवार दे जो ज़िन्दगी मेरी
किसी न किसी से…
5-Dil Deke Dekho Dil Deke Dekho
Film: Dil Deke Dekho (1959)
Music Director: -Usha Khanna
Lyricist: -Majrooh Sultanpuri
Singer(s): Asha Bhosale, Mohammad Rafi
दिल देके देखो, दिल देके देखो
दिल देके देखो जी
दिल लेने वालों, दिल देना सीखो जी
हो … दिल लेने वालों
दिल देना सीखो जी
पूछो पूछो पूछो
परवाने से ज़रा
धीरे धीरे जलने
में कैसा है मज़ा
ओहोहो … तुम भी दिल देके
जल जाना सीखो जी
आहाहा … तुम भी दिल देके
जल जाना सीखो जी
कैसे?
दिल देके देखो …
समझो समझो समझो
दीवाने की ज़ुबान
प्यार जो ना होता
ना होता ये जहाँ
ओहोहो … तुम भी दिल देके
ये गाना सीखो जी
आहाहा … तुम भी दिल देके
ये गाना सीखो जी
क्या?
दिल देके देखो …
6-Isharon Isharon Men Dil Lenewale
Film: Kashmir Ki Kali (1964)
Music Director: O P Nayyar
Lyricist: S H Bihari
Singer(s): (Asha Bhosale, Mohammad Rafi
इशारों इशारों में दिल लेने वाले
बता ये हुनर तूने सीखा कहाँ से
निगाहों निगाहों में जादू चलाना
मेरी जान सीखा है तुमने जहाँ से
मेरे दिल को तुम भा गए
मेरी क्या थी इस में खता
मेरे दिल को तड़पा दिया
यही थी वो ज़ालिम अदा, यही थी वो ज़ालिम अदा
ये राँझा की बातें, ये मजनू के किस्से
अलग तो नहीं हैं मेरी दास्तां से
मुहब्बत जो करते हैं वो
मुहब्बत जताते नहीं
धड़कने अपने दिल की कभी
किसी को सुनाते नहीं, किसी को सुनाते नहीं
मज़ा क्या रहा जब की खुद कर लिया हो
मुहब्बत का इज़हार अपनी ज़ुबां से
माना की जान-ए-जहाँ
लाखों में तुम एक हो
हमारी निगाहों की भी
कुछ तो मगर दाद दो, कुछ तो मगर दाद दो
बहारों को भी नाज़ जिस फूल पर था
वही फूल हमने चुना गुलसितां से
7-Diwana Hua Badal
Film: Kashmir Ki Kali(1964)
Music Director: O P Nayyar
Lyricist: S H Bihari
Singer(s): Asha Bhosale, – Mohammad Rafi
रफ़ी: ओ हो हो, ओ हो हो, आ हा हा
mmmm, ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल
सावन की घटा छाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल
ऐसी तो मेरी तक़दीर न थी
तुमसा जो कोई महबूब मिले
(दिल आज खुशी से पागल है) – २
(ऐ जानेवफ़ा तुम खूब मिले) – २
दिल क्यूँ ना बने पागल, क्या तुमने अदा पाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल
आशा: जब तुमसे नज़र टकराई सनम
जज़बात का एक तूफ़ान उठा
(तिनके की तरह मैं बह निकली) – २
(सैलाद मेरे रोके न रुका) – २
जीवन में मची हलचल
और बजने लगी शहनाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
रफ़ी: दीवाना हुआ बादल
है आज नये अरमानों से, आबाद मेरी दिल की नगरी
(बरसों से फ़िज़ाँ का मौसम था) – २
(वीरान बड़ी दुनिया थी मेरी) – २
हाथों में तेरा आँचल, आया जो बहार आई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
आशा: दीवाना हुआ बादल, सावन कि घटा छाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
रफ़ी: दीवाना हुआ बादल, सावन की घटा छाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई,
दीवाना हुआ बादल
8- yun to hamne lakh hasin dekhe hain, tumsa nahin dekha
Film: Tumsa Nahin Dekha (1957)
Music Director: O P Nayyar
Lyricist: Sahir Ludhianvi
Singer(s): Mohammad Rafi
यूँ तो हमने लाख हंसीं देखे हैं
तुमसा नहीं देखा
हो, तुमसा नहीं देखा
उफ़ ये नज़र उफ़ ये अदा
कौन न अब होगा फ़िदा
ज़ुल्फ़ें हैं या बदलियां
आँखें हैं या बिजलियां
जाने किस किसकी आएगी सज़ा
यूँ तो हमने लाख हंसीं देखे हैं …
तुम भी हंसीं रुत भी हंसीं
आज ये दिल बस में नहीं
रास्ते ख़ामोश हैं
धड़कने मदहोश हैं
पिये बिन आज हमे चढ़ा हैं नशा
यूँ तो हमने लाख हंसीं देखे हैं …
तुम न अगर बोलोगे सनम
मर तो नहीं जाएंगे हम
क्या परी या हूर हो
इतनी क्यूँ मग़रूर हो
मान के तो देखो कभी किसीका कहा
यूँ तो हमने लाख हंसीं देखे हैं …
9- Title: – Ai gulabadan, Ai gulbadan, phulon ki mahak kanton ki chubhan
Film: Professor (1962)
Music Director: Shankar-Jaikishan
Lyricist: Hasrat Jaipuri
Singer(s): Mohammad Rafi
ऐ गुलबदन, ऐ गुलबदन, फूलों की महक काँटों की चुभन
तुझे देख के कहता है मेरा मन
कहीं आज किसी से मुहब्बत ना हो जाए
क्या हसीन मोड़ पर आ गई ज़िंदगानी
की हक़ीक़त न बन जाए मेरी कहानी
जब आहें भरे ये ठंडी पवन
सीने में सुलग उठती है अगन
तुझे देख के …
क्या अजीब रंग में सज रही है ख़ुदाई
की हर इक चीज़ मालिक ने सुंदर बनाई
नदिया का चमकता है दरपन
मुख़ड़ा देखें सपनों की दुल्हन
तुझे देख के …
मैं तुम्हीं से यूँ आँखें मिलाता चला हूँ
कि तुम्हीं को मैं तुमसे चुराता चला हूँ
मत पूछो मेरा दीवानापन
आकाश से ऊँची दिल की उड़न
तुझे देख के …
10- Nazar bachaakar chale gaye vo
Film: Dil Tera Deewana (1962)
Singer: Mohammed Rafi
lyrist: Hasrat Jaipuri
Music Director Shankar-Jaikishan
नज़र बचाकर चले गये वो वर्ना घायल कर देता
दिल से दिल टकरा जाता तो दिल में अग्नि भर देता
वर्ना घायल कर देता
मिलती आँख तो वो भी देखते मेरे प्यार का जादू
अपने रंग में हम भी कम ना थे कर देते बेकाबू
गर वो ठहरते मेरे सामने दिल पे तीर चल जाते
वो हसीन है, मैं जवान हूँ, सारे भेद खुल जाते
हम से कब तलक़ यूँ छुपेंगे वो अपनी शान दिखलाके
एक रोज तो आ ही जाएँगे मेरे पास शरमाके
The End