मुझे गर्व है कि मैं उस युग में रहा जब मोहम्मद रफी और तलत महमूद की आवाज़ में नौशाद और मदन मोहन जैसे संगीतकारों द्वारा रचित गीतों को गाया, और दिलीप कुमार ने उन गीतों पर अभिनय किया? और मैंने उसकी फिल्में देखी ।
दिलीप कुमार साहब की विरासत उनकी कालजयी धुनों के माध्यम से जीवित है, जिनमें गहन भावनाओं का मधुर संगीत और प्रतिभा का अद्भुत संगम है, और जिनमें मुख्य रूप से मोहम्मद रफी, मुकेश और तलत महमूद जैसे गायकों की आवाजें सुनाई देती हैं।
दिलीप कुमार, जिन्हें ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से जाना जाता है, हिंदी सिनेमा के सबसे महान अभिनेता थे। दिलीप कुमार को भारतीय सिनेमा के महानतम अभिनेताओं में गिना जाता है।
1944 में अपने करियर की शुरुआत करते हुए, उन्होंने 1940 के दशक के उत्तरार्ध, 1950, 1960 और 1980 के दशक की कुछ सबसे बड़ी व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में अभिनय किया है।
उनके अभिनय को भारतीय सिनेमा में भाव-बोध का आदर्श माना जाता है। वे फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले अभिनेता थे और इस श्रेणी में सबसे अधिक फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड उनके नाम है (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 8 फिल्मफेयर पुरस्कार और 19 नामांकन, है ना कमाल की बात?)
.दिलीप कुमार ने कई फिल्मों में दिग्गज संगीतकार नौशाद के संगीत के साथ काम किया, जो अपने गीतों के लिए रफी और गीतकार शकील बदायूनी को प्राथमिकता देते थे। और उन्होंने साथ मिलकर कई बड़ी हिट फिल्में दीं। ये गीत उमंग, रोमांस और उदासी का मिश्रण हैं।
उन्होंने कई तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं (चाहे वह रोमांटिक हो, हास्यपूर्ण हो, सामाजिक हो, नकारात्मक हो, ऐतिहासिक हो) और उन्हें भारतीय सिनेमा के त्रासदी किंग के रूप में जाना जाता है।
दिलीप कुमार साहब की फिल्मों के सभी गाने मुझे पसंद हैं । हजारों सुंदर गानों में से मात्र दस को चुनना कठिन है । उनमें से मात्र 10 (ten)गानों का उल्लेख कर रहा हूँ, जो सुंदर हैं, मधुर हैं, आज भी लोकप्रिय हैं। ये वो गाने हैं जो हमेशा मेरी पसंद की टॉप लिस्ट में रहे हैं
चलिए अपने गाने सुनाते हैं..
1-देख लिया मैंने किस्मत का तमाशा देख लिया
Deedar (1951)
Singer Lata Mangeshkar, Mohammed Rafi
Music by Naushad
Lyricis by Shakeel Badayuni
Actor Dilip Kumar ,Nargis, Nimmi
देख लिया मैंने किस्मत का तमाशा देख लिया
इक आग बुझी, इक आग लगी आँखों ने मेरी क्या देख लिया
देख लिया मैंने
देख लिया मैंने साजन तेरा वादा देख लिए
रस्ते पेह हु मै मंजिल पह है तू
यह प्यार का नाता देख लिया देख लिया मैंने
आया मैं किसी की महफ़िल में
महफ़िल में तूफान लिए लाखों दिल में
मिलकर भी रहा मैं मुश्किल में मिलने का नतीजा देख लिया
इक आग बुझी ईक बार लगी आँखों ने मेरी क्या देख लिया
देख लिया मैंने
2-Maang Ke Saath Tumhara, Maine Mang Liya Sansar
Film: Naya Daur (1957)
Director and Producer: B R Chopra
Music Composer: O P Nayyar
Lyrics: Sahir Ludhiyanvi
Singers: Rafi and Asha
Actors: Dilip Kumar and Vyjayanthimala
माँग के साथ तुम्हारा, मैंने माँग लिया संसार
दिल कहे दिलदार मिला, हम कहे हमें प्यार मिला
प्यार मिला, हमें यार मिला, इक नया संसार मिला
आस मिली, अरमान मिला
जीने का सामान मिला
मिल गया एक सहारा
माँग के साथ तुम्हारा…
दिल जवां और रुत हसीं, चल यूं ही चल दे कहीं
तू चाहे ले चल कहीं, तुझपे है मुझको यकीं
जान भी तू है, दिल भी तू ही
राह भी तू, मंज़िल भी तू ही
और तू ही आस का तारा
माँग के साथ तुम्हारा…
3- नैन लड़ जैंहे तो मनवा में कसक होइबे करी (1961)
Film: Ganga Jamuna
Music Director: Naushad
Lyricist: Shakeel Badayuni
Singer(s): Mohammad Raf
नैना जब लड़ी है तो भैय्या मन में कसक होइबे करी
लागा गोरी गुजरिया से नेहा हमार
होइ गवा सारा चौपट मोरा रोजगार
ओ~
नैन लड़ जैंहे तो मनवा में कसक होइबे करी
प्रेम का छुटि है पटाखा तो धमक होइबे करी
नैन लड़ जैंहे …
रूप को मनमा बसैबा तो बुरा का होई है
तोहू से प्रीत लगैबा तो बुरा का होई है
प्रेम की नगरी म कुछ हमरा भी हक़ होइबे करी
नैन लड़ जैंहे …
होई गवा मन मा मोरे तिछर्ई नजर का हल्ला
गोरी को देखे बिना निंदिया न आवै हमका
फाँस लगी है तो करेजवा म खटक होइबे करी
नैन लड़ जैंहे …
थैक थैक थै थै, थै
धाक धिनक धिन, ताक तिनक तिन
धाक धिनक धिन, धाक धिनक धिन, धा!
आँख मिल गयी है सजनिया से तो नाचन लगी है
प्यार की मीठी गजल मनवा भी गावन लगी है
झाँझ बजी है तो कमरिया म लचक होइबे करी
नैन लड़ जैंहे …
नैना जब लड़ी है तो भैय्या मन में कसक होइबे करी
थैक थैक तिक था
होय होय होय!
मन ले गयी रे धोबनिया रामा कैसा जादू डार के
कैसा जादू डार के रे, कैसा टोना डार के
मन ले गयी रे धोबनिया रामा कैसा जादू डार के
मन ले गयी रे धोबनिया रामा कैसा जादू डार के
4-Insaaf ka mandir hai ye (Amar, 1954) :
Album: अमर (1954)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: मो.रफ़ी
इंसाफ का मंदिर है ये, भगवान का घर है
इंसाफ का मंदिर है ये, भगवान का घर है
कहना ना है जो कह दे, तुझे किस बात का डर है
इंसाफ का मंदिर है ये, भगवान का घर है
पाप की अंधी चल रही, ले रही है अंगड़ाई
पाप की अंधी चल रही, ले रही है अंगड़ाई
झूठ के आगे सच की, ये ज़ुल्फ़ है लहराई
तू अपनी ही बात पर, क़ायम रहे मगर है
इंसाफ का मंदिर है ये, भगवान का घर है
कहना ना है जो कह दे, तुझे किस बात का डर है
पास तेरे किसी की, अमानत उसे दे दे
पास तेरे किसी की, अमानत उसे दे दे
तू अपनी गवाही, तो अपने ही ज़ुबान से दे
ये बात भी तो एक, साफ़ शीशे की तरह है
इंसाफ का मंदिर है ये, भगवान का घर है
कहना ना है जो कह दे, तुझे किस बात का डर है
इंसाफ का मंदिर है ये, भगवान का घर है.
.
5-Yeh Mera Diwanapan Hai
Film: Yahudi)
Music Director: Shankar-Jaikishan
Lyricist: Shahryar
Singer(s): Mukesh
दिल से तुझको बेदिली है, मुझको है दिल का गुरूर
तू ये माने के न माने, लोग मानेंगे ज़ुरूर
ये मेरा दीवानापन है, या मुहब्बत का सुरूर
तू न पहचाने तो है ये, तेरी नज़रों का क़ुसूर
ये मेरा दीवानापन है …
दिल को तेरी ही तमन्ना, दिल को है तुझसे ही प्यार
चाहे तू आए न आए, हम करेंगे इंतज़ार
ये मेरा दीवानापन है …
ऐसे वीराने में इक दिन, घुट के मर जाएंगे हम
जितना जी चाहे पुकारो, फिर नहीं आएंगे हम
ये मेरा दीवानापन है …
6-Toote huwe khawabon ne
Film: Madhumati
Music Director: Salil Choudhary
Lyricist: Shailendra
Singer(s): Mohammad Rafi
Raag: Darbari Kanada
6-Toote huwe khawabon ne
Film: Madhumati
Music Director: Salil Choudhary
Lyricist: Shailendra
Singer(s): Mohammad Rafi
Raag: Darbari Kanada
टूटे हुए ख़्वाबों ने, हमको ये सिखाया है
दिल ने, दिल ने जिसे पाया था, आँखों ने गंवाया है
टूटे हुए ख़्वाबों ने
हम ढूँढते हैं उनको, जो मिलके नहीं मिलते
रुठे हैं न जाने क्यूँ, (मेहमान मेरे दिल के – २)
क्या अपनी तमन्ना थी, क्या सामने आया है
दिल ने, दिल ने …
टूटे हुए …
लौट आई सदा मेरी, टकरा के सितारों से
उजड़ी हुई दुनिया के, (सुनसान किनारों से – २)
पर अब ये तड़पना भी, कुछ काम न आया है
दिल ने, दिल ने …
टूटे हुए ..
.7-o door ke musafir humko bhi sath le le
Film: Uran Khatola
Music Director: Naushad
Lyricist: Shakeel Badayuni
Singer(s): Mohammad Rafi
Raag: Pahadi
चले आज तुम जहाँ से, हुई ज़िंदगी परायी
तुम्हें मिल गया ठिकाना, हमें मौत भी न आयी
ओ दूर के मुसाफ़िर हम को भी साथ ले ले रे
हम को भी साथ ले ले
हम रह गये अकेले
तूने वो दे दिया ग़म, बेमौत मर गये हम
दिल उठ गया जहाँ से, ले चल हमें यहाँ से
ले चल हमें यहाँ से
किस काम की ये दुनिया जो ज़िंदगी से खेले रे
हम को भी साथ ले ले, हम रह गये अकेले
सूनी हैं दिल की राहें, खामोश हैं निगाहें
नाकाम हसरतों का उठने को है जनाज़ा
उठने को है जनाज़ा
चारों तरफ़ लगे हैं बरबादियों के मेले रे
हम को भी साथ ले ले, हम रह गये अकेले
ओ दूर के मुसाफ़िर हम को भी साथ ले ले रे
हम को भी साथ ले ले
हम रह गये अकेले
8- आज की रात मेरे, दिल की सलामी ले ले
Film: Raam Aur Shyam
Music Director: Naushad
Lyricist: Shakeel Badayuni
Singer(s): Mohammad Rafi
Raag: Pahadi
ये रात जैसे दुल्हन बन गई है चिरागों से
करुंगा उजाला मैं दिल के दाग़ों से
आज की रात मेरे, दिल की सलामी ले ले
दिल की सलामी ले ले
कल तेरी बज़्म से दीवाना चला जाएगा
शम्मा रहे जाएगी परवाना चला जाएगा
तेरी महफ़िल तेरे जलवे हों मुबारक तुझको
तेरी उल्फ़त से नहीं आज भी इनकार मुझे
तेरा मय-खाना सलामत रहे ऐ जान-ए-वफ़ा
मुस्कुराकर तू ज़रा देख ले इक बार मुझे
फिर तेरे प्यार का मस्ताना चला जाएगा
मैने चाहा कि बता दूँ मैं हक़ीक़त अपनी
तूने लेकिन न मेरा राज़-ए-मुहब्बत समझा
मेरी उलझन मेरे हालात यहाँ तक पहुंचे
तेरी आँखों ने मेरे प्यार को नफ़रत समझा
अब तेरी राह से बेगाना चला जाएगा
तू मेरा साथ न दे राह-ए-मुहब्बत में सनम
चलते-चलते मैं किसी राह पे मुड़ जाऊंगा
कहकशां चांद सितारे तेरे चूमेंगे क़दम
तेरे रस्ते की मैं एक धूल हूँ उड़ जाऊंगा
साथ मेरे मेरा अफ़साना चला जाएगा
9- Tan rang lo man rang lo
Film: Kohinoor
Music Director: Naushad
Lyricist: Shakeel Badayuni
Singer(s): chorus, Lata Mangeshkar, Mohammad Rafi
Raag: Megh Malhar
र: तन रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो
को: तन रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो
र: खेलो खेलो उमंग भरे रंग प्यार के ले लो
को: खेलो खेलो उमंग भरे रंग प्यार के ले लो
र: रंग लो रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो
को: तन रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो
आज नगरी में रंग है बहार है
गली गली में तो रस की फुहार है
को: गली गली में तो रस की फुहार है
र: पिचकरियों में रंग भरा प्यार है
को: पिचकरियों में रंग भरा प्यार है
र: इस रंग में जीवन रंग लो
को: हो तन रंग लो मन रंग लो
रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो …
ल: नाचो नाचो री सखी रे होली आई रे
ल: घर घर में रंगीली रुत छाई रे
को: घर घर में रंगीली रुत छाई रे
ल: आज दुनिया ने मस्ती लुटाई रे
आशाओं का दामन रंग लो
को: हो तन रंग लो मन रंग लो
रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो …
र: आज मुखड़े से घूँघटा हटालो जी
हो ज़रा सजना से अँखियाँ मिला लो जी
को: हो ज़रा सजना से अँखियाँ मिला लो जी
ल: रंग झूठे मोरे तन पे न दालो जी
को: रंग झूठे मोरे तन पे न दालो जी
मन प्यार में साजन रंग लो
हो तन रंग लो मन रंग लो
रग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो …
ल: राधा संग होली खेले बनवारी रे हो
को: राधा संग होली खेले बनवारी रे हो
ल: अंग अंग पे चलाए पिचकारी हो
को: अंग अंग पे चलाए पिचकारी हो
ल: कहे बैंया पकड़के अनारी
दिल रंग लो जी धड़कन रंग लो
को: हो तन रंग लो म
रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो …
10-Meri kahani bhoolne wale
Film: Deedar
Music Director: Naushad
Lyricist: Shakeel Badayuni
Singer(s): Mohammad Rafi
Raag: Tilang
मेरी कहानी भूलने वाले तेरा जहाँ आबाद रहे, मेरी कहानी
तेरी खुशी पर मैं मिट जाऊं दुनिया तेरी आबाद रहे
मेरी कहानी
मेरे गीत सुने दुनिया ने मगर
मेरा दर्द कोई न जान सका
एक तेरा सहारा था दिल को
पर तू भी न मुझे पहचान सका
बचपन के वो गीत पुराने आज तुझे न याद रहे
मेरी कहानी
मैं अपना फ़साना कह न सका
मेरे दिल की तमन्ना दिल में रही
लो आज किनारे पर आके
अरमानों की कश्ती डूब गई
क़िस्मत को मंज़ूर यही था लब पर मेरे फ़रियाद रहे
मेरी कहानी
.The End
Disclaimer–Blogger has prepared this short write up with help of materials, images, and vidios available on net. Images and videos on this blog are posted to make the text interesting.The materials and images are the copy right of original writers. The copyright of these materials are with the respective owners.Blogger is thankful to original writers.